विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
चनपटिया (प. चम्पारण), 21 मार्च। (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय, सिरिसिया अड्डा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर समिति के निदेशक तथा पश्चिम चम्पारण के सांसद भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में अतिथियों का स्वागत बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ किया गया, वहीं गांधीयन शिक्षकों ने पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ गांधीयन शिक्षक संजय कुमार राय ने किया। उन्होंने विद्यालय की स्थापना, शैक्षणिक गतिविधियों तथा समिति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान निदेशक संजीत कुमार ने गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, वहीं उपाध्यक्ष विजय गोयल ने चम्पारण से शुरू हुए सत्याग्रह आंदोलन और गांधी जी के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया।

सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक लाल श्रीवास्तव तथा जदयू नेता अखिलेश्वर आजाद सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम के दौरान गांधीयन शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। इस पर उपाध्यक्ष विजय गोयल ने शिक्षकों की वेतन वृद्धि, विद्यालय परिसर में गांधी जी की प्रतिमा स्थापना तथा पुस्तकालय भवन निर्माण कराने की घोषणा की। अंत में प्रधानाध्यापक अशर्फी राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय समन्वयक सत्यंत कुमार सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






