Sunday, March 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ईदगाह में गूंजा अमन का पैगाम, नमाजियों ने मांगी मुल्क की तरक्की...

ईदगाह में गूंजा अमन का पैगाम, नमाजियों ने मांगी मुल्क की तरक्की की दुआ

0
34

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा में शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर बगहा के ईदगाह में अकीदत और उत्साह के साथ नमाज अदा की गई। इस दौरान हजारों की संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। सुबह से ही ईदगाह परिसर में रौनक देखने को मिली। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे माहौल में खुशी, मोहब्बत और सौहार्द की झलक साफ नजर आई। इस मौके पर लोगों ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। छोटे-बड़े सभी ने मिलकर इस त्योहार को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया, जो गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करता है।

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बगहा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई। ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने मिल-जुलकर इस त्योहार को भाईचारे और इंसानियत के संदेश के साथ मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!