Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वार्षिक परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू, समय पर परिणाम जारी करने...

वार्षिक परीक्षा के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू, समय पर परिणाम जारी करने की तैयारी

0
15

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ (गोपालगंज)। प्रखंड क्षेत्र के प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के बाद गुरुवार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया। पहले ही दिन से शिक्षक कॉपियों की जांच में जुट गए, जिससे तय समयसीमा के भीतर परिणाम जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है।प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय शेख परसा, माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझागढ़, उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा समेत सभी संकुल संसाधन केंद्रों पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है। निर्धारित व्यवस्था के तहत कॉपियों की जांच की जा रही है, ताकि कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

शिक्षकों ने बताया कि मूल्यांकन पूरी ईमानदारी और सटीकता के साथ किया जा रहा है। वहीं संकुल संचालक रंजीता आनंद एवं संकुल समन्वयक महमद यूनूस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही छात्रों के परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किए जाने की संभावना है, जिससे छात्र-छात्राओं को उनके प्रदर्शन की जानकारी समय पर मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!