बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
माझागढ़ ( गोपालगंज ) बुद्ध की दोपहर पोखरा मे दो छात्र नहाते समय पोखड़ा मे डूब जाने से मौत हो गयी घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने मांझागढ़ पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व मे माँझागढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर पोस्टमार्टम कराने हेतु शव को अपने कब्जे मे लेना चाहा परन्तु मृत छात्रों के परिजनों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए पुलिस को शव नही ले जाने दिये बताते चले कि माँझागढ़ थाना क्षेत्र जाफर टोला देवापुर पुर्दिल गाव सुकदेव शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र करण कुमार और गोपालगंज सरया के दीपक कुमार देवा पुर दिल टोला विद्यालय मे बुधवार की सुबह पढ़ने गये थे । लंच मे घर आकर गाव के चौड़ मे इस्थित पोखड़ा मे दोनो एक साथ नहाने चल गये तथा दोनो पोखरा मे नहाने के क्रम मे पोखड़ा मे डूब जाने से मौत हो गयी घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों के द्वारा दोनो छात्रों के शव को पोखरा से बाहर निकाल लिया गया परन्तु परिजनों के द्वारा पुलिस को पोस्टमार्टम कराने हेतु शव को सुपुर्द नही किया गया पुलिस घटना स्थल से खाली हाथ थाने वापस आ गयी । दीपक कुमार अपने मामा के घर आया था। कौन जानता था आज दोनो मित्र छात्रों की मौत नहाने क्रम मे हो जाएगी होनी को कोई तार नही सकता परन्तु परिजनों के द्वारा पुलिस के सहयोग से पोस्टमार्टम करा लिया जाता तो घटना कैसे हुई पता भी चल जाता और सरकार के द्वारा दुर्घटना होने पर मिलने वाली सहायता राशि भी मिल जाता परन्तु परिजन क्यो पोस्टमार्टम नही कराना चाहे ये किसी को भी जानकारी नही हो पायी ।






