Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे...

उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए मिला प्रशस्ति पत्र, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा डॉ. प्रिया साहा सम्मानित।

0
1

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद की पत्नी डॉ. प्रिया साहा जो पूर्वी चंपारण जिले के अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल में कार्यरत डॉ. प्रिया साहा को फरवरी 2026 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनके समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की। लगातार बढ़ती ओपीडी के बीच उन्होंने सबसे अधिक मरीजों का परामर्श कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। डॉ. प्रिया साहा ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई। उनकी कार्यशैली में संवेदनशीलता, तत्परता और दक्षता स्पष्ट रूप से झलकती है। मरीजों के प्रति उनका व्यवहार और सहज उपलब्धता ने अस्पताल के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत किया है। उनके प्रयासों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ, बल्कि संस्थान की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। इस उपलब्धि पर डॉ. प्रिया साहा को हिन्दू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री मंगल पांडे ने विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। उनका यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत अन्य डॉक्टरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!