Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर निकली गई प्रभात फेरी, आकर्षक के...

हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर निकली गई प्रभात फेरी, आकर्षक के केंद्र रहा झांकी ।

0
25

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड में संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सत्यनारायण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर द्वारा भव्य सांस्कृतिक झांकी और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। झांकी के दौरान बच्चों ने विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


विशेष आकर्षण के रूप में छोटी-छोटी बालिकाएं नव दुर्गा के स्वरूप में सजी नजर आईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के रूप में सजे बच्चों ने रामायण की झलक प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से निकलकर मझौलिया बाजार, रेलवे ढाला और पेट्रोल पंप होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह बच्चों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

शिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रभात फेरी नव वर्ष जागरण के रूप में क्षेत्र में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम में राजेश्वर कुमार, पप्पू कुमार, सावित्री देवी, एंजेल खरवार, कामिनी, आदिति कुमारी, साक्षी कुमारी, मुग्धा, अंजुली कुमारी, नेहाल पांडेय, केशव, बलिराम कुमार, आदर्श कुमारी, ऋषिराज कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रौनक पांडेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का माहौल बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!