विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मधुबनी, राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार पाने पर प्रिय शिष्य विशाल यादव को सम्मानित करने पहुंचे पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय “गुरु जी”ने कहा कि यह चंपारण के माटी का चमत्कार है! इस मिट्टी के लाल को गले लगा कर मुझे गर्व हो रहा है। बगहा अनुमंडल के भीतहा प्रखंड स्थित ग्राम खैरवा कतकी के महंत यादव के वीर सपुत विशाल कुमार ने राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक गैलेंट्री मेडल गृह मंत्री अमित शाह के हाथों प्राप्त कर जब अपने जन्मभूमि पर पांव रखे, तो बांसी धाम से लेकर खैरवा गांव तक हजारों लोगों ने उत्साह और जोश से स्वागत किया। जिसमेंअधिकांश नौजवानों की संख्या थी ।

गुरु जी ने आगे कहा कि सभी नौजवान विशाल यादव से प्रेरणा लें तथा राष्ट्र स्तर पर अपना नाम रोशन करने के लिए खेल कूद एवं सेना में सेवा करने का संकल्प लें । इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मन्नु सिंह चंदेल, संतोष सिंह राठौर, पहलवान बजरंगी यादव, रविंद्र पटेल, सुनील यादव ,मुन्ना साह, सोनू कुशवाहा ,मधुबनी प्रखंड प्रमुख श्रीमती विजया सिंह, पूर्व प्रमुख विजय चौबे आदि सैकड़ों विशिष्ट लोगों ने भावपूर्ण स्वागत किया।







