Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आंधी में लगी आग से कई घर राख, निलयम फाउंडेशन ट्रस्ट ने...

आंधी में लगी आग से कई घर राख, निलयम फाउंडेशन ट्रस्ट ने बांटी राहत सामग्री

0
7

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के बगहा-2 प्रखंड अंतर्गत चरहिया पंचायत के नौका टोला गांव में 16 मार्च को आई तेज आंधी के दौरान भीषण आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी की घटना में ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग संभल पाते, उससे पहले ही दर्जनों घर इसकी चपेट में आ गए। घटना में घरों के साथ-साथ पशुधन, अनाज, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामग्री भी जलकर नष्ट हो गई, जिससे कई परिवार बेघर हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने खाने-पीने और रहने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। ऐसे में सामाजिक संस्था नीलयम जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने आगे बढ़कर राहत कार्य शुरू किया।

ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रभावित गांव पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज, कंबल, बर्तन, कपड़े सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान कर उनकी परेशानियों को कुछ हद तक कम करने का प्रयास किया गया। राहत वितरण के दौरान ट्रस्ट के डायरेक्टर सुनील सिंह ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद है। यदि ग्रामीणों के पास पक्के मकान होते तो इस तरह की बड़ी क्षति से बचा जा सकता था। अधिकतर घर फूस और झोपड़ीनुमा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा टोला इसकी चपेट में आ गया।

हमारी संस्था का प्रयास है कि ऐसे संकट की घड़ी में लोगों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए।” ग्रामीणों ने इस मदद के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, आवास और स्थायी समाधान उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!