Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नव नवरात्रि और रमजान के संगम पर बगहा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब...

नव नवरात्रि और रमजान के संगम पर बगहा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

0
47

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर परिषद के वार्ड संख्या 24 स्थित मस्तान टोला में खानकाह हजरत दाता मस्तान शाह ट्रस्ट कमिटी के सचिव नुरुल्लाह अंसारी के आवास पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शामिल होकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि नव नवरात्रि के अवसर पर हिंदू समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी के लिए अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे हर वर्ग के लोग सहजता से शामिल हो सके। इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हुई।

इफ्तार पार्टी में विभिन्न धर्मों के लोगों की सहभागिता ने गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक पेश की। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर प्रेम, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।इस मौके पर पूर्व उपसभापति जितेंद्र राव, नंदेश पांडेय, जदयू नेता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, अधिवक्ता कामरान अजीज, कांग्रेस नेता तुफैल अहमद, मुर्तुजा अंसारी और गुड्डू उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ तथा सामाजिक भाईचारे की प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!