Saturday, March 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ट्रक से टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक से मेला...

ट्रक से टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक से मेला घूमकर लौट रहे थे सभी

0
19

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

 बेतिया में सड़क हादसा हुआ है. जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा बगही स्थित नाथबाबा चौक के पास देर रात्रि करीब 11:40 बजे हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.परिजनों के अनुसार तीनों युवक नाथबाबा चौक पर लगे मेले को देखने गए थे. मेला घूमकर लौटने के दौरान जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की इलाज के क्रम में मौत हो गई.तीनों मृतक पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के घुसपुरा गांव स्थित वार्ड संख्या 6 के रहने वाले हैं. इनकी पहचान संजय चौधरी के बेटे आलोक राज (18 वर्ष), कन्हैया चौधरी के पुत्र रौशन कुमार (15 वर्ष) और चन्द्रमा चौधरी के 20 वर्षीय बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है.घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हादसे की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!