विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा मठिया गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. सुबह (20 मार्च) रास्ता बंद करने को लेकर एक ही परिवार के बीच खूनी झड़प हो गई. इस घटना में विजय पटेल (40 वर्ष), पिता सुरेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनके भाई अखिलेश (38 वर्ष) और कमलेश (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.ताया जाता है कि पिता सुरेश पटेल के चार बेटे हैं. वह अपने बड़े बेटे अजय पटेल के साथ बाकि तीनों बेटों से अलग रहता है. तीनों बेटों और बड़े बेटे और पिता के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मामला इतना बढ़ गया कि पिता ने बड़े बेटे के साथ मिलकर अपने तीनों बेटों पर हमला कर दिया, जिसमें मंझले बेटे विजय पटेल की मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि पिता सुरेश पटेल, बड़े भाई अजय पटेल और भतीजे ने मिलकर इस जानलेवा हमले को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है.






