विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। आज दिनांक 19 मार्च 2026 को बगहा विधानसभा के परसौनी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बगहा विधायक राम सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद उर्फ अचिंत्य कुमार शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान बगहा विधानसभा के सभी मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल सात प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए, जिनमें अलग-अलग प्रमुखों द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण वर्गों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह, सतीश वर्मा, जिला महामंत्री केशव चौबे, जिला उपाध्यक्ष हृदयनंद दुबे, जिला मंत्री नागेंद्र सहनी एवं जिला प्रवक्ता दिवाकर चौधरी ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर विधायक राम सिंह एवं जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, कार्यशैली और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे के नेतृत्व में सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना रहा।






