Thursday, March 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तीन दिवसीय दिव्यांगता शिविर का आयोजन,142 दिव्यांगजनों का जमा हुआ आवदेन।

तीन दिवसीय दिव्यांगता शिविर का आयोजन,142 दिव्यांगजनों का जमा हुआ आवदेन।

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा एक प्रखण्ड के सभागार भवन मे दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान यूडीआईडी कार्ड को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।इसमें भारी संख्या में क्षेत्र के दिव्यांगों ने भाग लिया।इस शिविर की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने शिविर में आये दिव्यांगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए दिव्यांगजनों के पास यूडीआईडी कार्ड का होना जरूरी है।शिविर में यूडीआईडी के पोर्टल पर लंबित आवेदनों के साथ-साथ शत प्रतिशत दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड निर्माण एवं कान,नाक,हाथ रोग से ग्रसित व्यक्तियों का भी दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए जांच की गई।

।बुनियादी केंद्र की सेंटर मैनेजर स्मिता सीटू ने बतायी कि समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में तीन दिवसीय दिव्यांगता शिविर का आयोजन शुरू हो किया गया हैं।यह शिविर 18 से 20 मई तक चलेगा, जिसमें दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रतिशत की जांच जा रही हैं और उसमें संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं।वही ये शिविर बगहा अनुमंडल के सातों प्रखंडों में आयोजित किया गया।दिव्यांग लोगों के दिव्यांगता की जांच करते हुए आवश्यक कागजात जा किए जा रहे हैं।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों की जांच करना है जो अपने दिव्यांगता प्रतिशत में बदलाव चाहते हैं या नया बनवाना चाहते हैं। बैट्री ट्राई साईकिल लेने चाहते हो तो इसके लिए इच्छुक दिव्यांग लोगों से आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं।शिविर मे चिकित्सा पदाधिकारी पतिलार डॉ भूषण कुमार,बीसीएम अश्विनी कुमार सिंह,फिजियोथैरेपी मो. मुराद आलम,भैरोगंज विकास मित्र रोहित राम,कार्यपालक सहायक पकंज कुमार द्वारा दिव्यांगों के कागजातों और दिव्यांगता की जांच की गई।बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शिविर में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक कुल 142 दिव्यांगजनों का आवदेन जमा किया गया था।वही शिविर के सफल संचालन मे कार्यपालक सहायक पंकज कुमार सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!