Wednesday, March 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास राज्यसभा चुनाव से दूरी पर बोले विधायक, कांग्रेस का था कांग्रेस का...

राज्यसभा चुनाव से दूरी पर बोले विधायक, कांग्रेस का था कांग्रेस का रहूंगा – सुरेंद्र

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर के पारस नगर स्थित लवकुश मैरेज हॉल में मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा चुनाव में अनुपस्थित रहने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद महागठबंधन की ओर से बैठकों का दौर चला, जिसमें दो बार तेजस्वी यादव के साथ मीटिंग हुई और केडी सिंह के नाम पर चर्चा हुई। जिसको लेकर विधायक कुशवाहा ने कहा कि जिनका महागठबंधन के लिए कोई विशेष योगदान नहीं रहा, उनके समर्थन को उचित नहीं समझा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसी कारण उन्होंने मतदान से दूरी बनाना ही बेहतर समझा और किसी के पक्ष में वोट नहीं देने का निर्णय लिया।

अफवाहें बेबुनियाद, मैं कांग्रेस का था और रहूंगा

अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि चलनिया हंसे सुपवा के जिसका चरितार्थ करते हुए विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा उनके खिलाफ लगाए जा रहे सोशल मीडिया पर तमात तरह के आरोप निराधार हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जो लोग उन्हें गद्दार कह रहे हैं, वही असल में गलत हैं। उन्होंने दोहराया कि वे कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्ध हैं और हमेशा उसी के साथ रहेंगे। मुझे कोई खरीद नहीं सकता, मैंने यह फैसला अपने सिद्धांतों के आधार पर लिया है।

शिक्षा सुधार को बताया प्राथमिकता

विधायक ने अपनी प्राथमिकताओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कोशिश होगी कि हमारे विधानसभा में शिक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत हो कि पहले जहां बिहार के छात्र छात्राएं पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश जाते थे, अब उत्तर प्रदेश के छात्र बिहार का रुख करें। जिन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं का जवाब देते हुए करारा जवाब दिया एवं दोहराया कि उनका यह निर्णय पूरी तरह सिद्धांतों और नैतिकता पर आधारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!