Monday, March 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास छोटकीपट्टी बड़गांव में पशु बांझपन शिविर आयोजित, पशुओं का हुआ उपचार

छोटकीपट्टी बड़गांव में पशु बांझपन शिविर आयोजित, पशुओं का हुआ उपचार

0
30

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा प्रखंड अंतर्गत छोटकीपट्टी बड़गांव में सोमवार को पशु शल्य चिकित्सालय की ओर से पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बांझपन की समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसके उपचार और बचाव के उपाय भी बताए गए। इस दौरान पशु चिकित्सकों द्वारा कई पशुओं की जांच कर उनका उपचार किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए पशुपालकों के बीच दवाओं का वितरण भी किया गया।

शिविर में हिमालय बत्तीसा, मिनरल मिक्सचर, कीड़ी की दवा, टिक की दवा सहित अन्य आवश्यक दवाएं पशुपालकों को उपलब्ध कराई गईं। मौके पर बगहा के पशु शल्य चिकित्सक डॉ. संजय कुमार, चौतरवा के डॉ. अजय कुमार चौधरी, डाटा ऑपरेटर ज्ञान प्रकाश तिवारी तथा एंबुलेंस कर्मचारी विनोद कुमार झा उपस्थित रहे। पशुपालकों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपने पशुओं की जांच कराई और चिकित्सकों से जरूरी सलाह ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!