बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ , (गोपालगंज ) गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने को लेकर जिला प्रशासन के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सोमवार को मांझागढ़ थाना क्षेत्र श्रीरामपुर गांव में छापेमारी किया।इस छापेमारी के दौरान एक घर से प्रशासन ने 16 खाली गैस सिलेंडर बरामद किया । जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एव कालाबाजारी की सूचना पर प्रशासन की टीम ने श्रीरामपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान श्रीरामपुर गांव के प्रदीप कुमार साह के घर से 16 खाली गैस सिलेंडर बरामद किया गया, जिसे प्रशासन ने जब्त कर मांझागढ़ थाने में लाया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।






