Monday, March 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नियम 377 के तहत सांसद सुनील कुमार ने उठाया चीनी मिलों के...

नियम 377 के तहत सांसद सुनील कुमार ने उठाया चीनी मिलों के प्रदूषण का मुद्दा

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने संसद में नियम 377 (लोक महत्व के विषय) के तहत बाल्मीकिनगर क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई चीनी मिलों से निकलने वाला अपशिष्ट और धुआँ पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि चीनी मिलों से निकलने वाला गंदा पानी बिना समुचित शोधन के नदियों और नालों में छोड़ा जा रहा है। इससे पानी प्रदूषित हो रहा है और आसपास के गांवों के लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर इस प्रदूषित पानी के कारण किसानों की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।

उन्हों ने केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बने नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि चीनी मिलों में आधुनिक प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली को अनिवार्य किया जाए और अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वही सांसद ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में यह पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए और भी बड़ी चुनौती बन सकती है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर इस मामले की जांच कराई जाए और प्रदूषण फैलाने वाली मिलों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। सांसद द्वारा संसद में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!