बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझांगढ़ , (गोपालगंज ) मांझागढ़ थाना क्षेत्र शेख टोली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मार पीट कर फायरिंग किए गए। घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व मे घटना स्थल पर पहुंच कर दो खोखा बरामद किया, तथा अभियुक्त संतोष कुमार गुप्ता के घर से एक पिस्टल और तिन गोली बरामद कर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वाले आरोपित सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें शेख टोली गांव के सोनू कुमार का आरोप है कि शेख टोली गांव स्थित उसकी नीजी भूमि में सरसों की फसल को नई बाजार के संतोष कुमार गुप्ता,केदार प्रसाद, चिन्ताहरण प्रसाद,पारस प्रसाद, अभिषेक कुमार व अन्य के द्वारा रविवार को फसल को जोत दिया गया। विरोध करने पर सभी लोग लाठी डंडे से मारने लगे तभी संतोष कुमार गुप्ता ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करने लगे।इस मामले को लेकर सोनू कुमार ने संतोष कुमार गुप्ता, चिंताहरण प्रसाद, सोमनाथ बारी,पारस प्रसाद, केदार प्रसाद सहित सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।वहीं दूसरी तरफ संतोष साह की पत्नी पुनम देवी ने आरोप लगाई है कि उनके पति नीजी भूमि में फसल बुआई कर रहे थे।तभी जनटोली गांव के रंजन सिंह, सेख् टोली गाव के सुकट साह, संदीप कुमार, विकास कुमार,सोनू कुमार, स्वेता कुमारी,पासपती देवी ने आते ही गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर सभी लोग लाठी डंडे से मारने लगे। जिसमें चिंताहरण प्रसाद को रड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे उनके गर्दन की हड्डी टूट गई है।इस दौरान रंजन सिंह के द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाई है। पुनम देवी ने आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है । पुलिस ने आरोपित संतोष कुमार गुप्ता, चिंताहरण प्रसाद, पारस प्रसाद , सोमनाथ बारी तथा दूसरे पक्ष से विकास कुमार, संदीप कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया , इसकी जानकारी मांजहागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी,






