विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
21 वीं वाहिनीं, सशस्त्र सीमा बल, बगहा द्वारा कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत की अध्यक्षता में दिनांक 15/03/2026 को वाहिनी मुख्यालय के प्रांगण में तीन दिवसीय शहीद विवेक कुमार स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।सर्वप्रथम श्री भूषण चन्द्र रॉय, उप-उपकमांडेट, 21वीं वाहिनी द्वारा श्री तपेश्वर संबित राउत, कमान्डेंट एवं श्री रामानंद कौशल पुलिस अधीक्षक, बगहा को अंग वस्त्र देकर पारंपरिक स्वागत किया गया, इसके उपरांत भेंट स्वरूप कमांडेंट 21वीं वाहिनी द्वारा पुलिस अधीक्षक, बगहा को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ श्री तपेश्वर संबित राउत, कमान्डेंट, श्री रामानंद कौशल पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री कुमार देवेंद्र, एस.डी.पी.ओ, बगहा, श्री आलोक कुमार, कार्यपालिक अभियंता श्रीमती रश्मी रंजन, उप सभापति, बगहा एवं अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा संयुक्त रूप से शहीद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प माला अर्पित कर किया गया। इसके अतिरिक्त शहीद विवेक कुमार की स्मृति में कमांडेंट 21 वीं वाहिनी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल, 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बिहार पुलिस बगहा, वाल्मिकीनगर, हरनाटाड़, गर्दीदोन, लौकरिया, रामपुरवा, लक्ष्मीपुर, चम्पापुर, गनौली, संतपुर, सोहरिया, दारूवाबारी, नौरंगिया दोन एवं देवरिया की कुल सोलह (16) टीमें शामिल हुईं। इस उपलक्ष्य पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट का एक फ्रेंडली शो मैच बिहार पुलिस vs 21वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के बीच खेला गया, जिसमें 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल विजयी रही।

इस आयोजन के दौरान 21वीं वाहिनी के कमान्डेंट श्री तपेश्वर संबित राउत ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं शहीद विवेक कुमार के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में बढ़ती टीमों की भागीदारी की प्रशंसा की।

इस अवसर पर श्री भूषण चन्द्र रॉय, उप-उपकमांडेट, 21वीं वाहिनी, श्री कुमार देवेंद्र, एस.डी.पी.ओ, बगहा, श्री आलोक कुमार, कार्यपालिक अभियंता, श्रीमती रश्मी रंजन, उप सभापति, बगहा, श्री विवेक सिंह दांगी, सहायक कमान्डेंट, श्री संदीप सिंह, सहायक कमान्डेंट, श्री रजनीश मीणा, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा अधिकारी), श्री मती लक्ष्मी खत्री, जन शक्ति फाउंडेशन, एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मीडिया कर्मी एवं बलकर्मी उपस्थित रहे।






