Sunday, March 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा नगर के लोगों ने सिलेंडर नहीं मिलने पर एनएच को किया...

बगहा नगर के लोगों ने सिलेंडर नहीं मिलने पर एनएच को किया जाम

0
14

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा दो में रूबी गैस एजेंसी के सामने नेशनल हाईवे 727 सड़क को नगर के लोगों ने जाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर के लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर आम लोगों को नहीं मिल रहा है। जिससे हम लोगों को खाना भी बनाने में दुश्वरी हो रही है। लोगों को कहना है एक महीना से ऊपर हो गया है। उसके बाद भी हम लोगों को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा और कुछ लोग का आरोप है कि सिलेंडर आम लोगों को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा।

इसको लेकर हम लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ सिलेंडर नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं सड़क जाम होने के बाद पटखौली थाना द्वारा काफी मशक्कत के बाद समझने और आश्वासन के बाद सड़क को चालू किया गया। जिसके बाद लोगों ने सड़क को खाली किया। वहीं प्रशासन द्वारा कहा गया कि सिलेंडर बुकिंग के बाद लोगों को गैस सिलेंडर ट्रक आने के बाद जरूर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!