Saturday, March 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आपदा प्रवंधन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित...

आपदा प्रवंधन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

0
3


आपदा के पूर्व, दौरान, बाद की तैयारी हेतु गांव स्तर तक चलेगा जागरूकता कार्यक्रम

बाढ़, भूकंप, आगजनी, दुर्घटना, सुखाड़, भुस्खलन, चक्रवात, रसायनिक रिसाव-हमला, महामारी, भगदड़, युद्ध से बचाव करने का लिया संकल्प

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पटना – जोखिम आकलन, आपातकालीन तैयारी और प्रतिक्रिया रणनीतियों को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि गैर-सरकारी संगठन/नागरिक समाज संगठन/सामुदायिक संगठन संसाधनों को शीघ्रता से जुटा सकें और सरकारी एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सकें, विश्व युवक केंद्र, प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में श्री कृष्णा विज्ञान केंद्र के सभागार में आपदा प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। यह कार्यशाला विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप भी है, जो संस्थागत क्षमता को मजबूत करके, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देकर और नागरिक समाज और सरकारी संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाकर एक लचीला, आपदा-प्रतिरोधी और समुदाय-संचालित भारत के निर्माण पर जोर देता है।

कार्यक्रम के उद्घाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपदा के समय एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है । राहत सामग्री से लेकर आपदा पीड़ितों को मदद पहुचाने में स्वयंसेवक का उल्लखनीय योगदान रहता है । उन्होंने देश भर से आये एनजीओ के प्रतिनिधियों को आह्वान किया कि आपदा के समय सभी को मिलकर काम करना है । वही आपदा मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि हम आपदा पीड़ितों को हर तरह से मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है । सर्प दंश से मृत्यु पर भी मुआवजा का प्रावधान किया है । दस हजार से अधिक आपदा मित्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है । श्री शिशिर बजाज, अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी, विश्व युवक केंद्र, ने कहा कि विश्व युवक केंद्र देशभर में आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रमों का सक्रिय रूप से संचालन कर रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इन प्रयासों के माध्यम से संस्था प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।


वही पूर्व कुलपति व प्राचार्य डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि आपदा के जोखिम को कम करने में पूर्व निर्धारित सूचना काफी असरदार है और इससे बचा जा सकता है ।
इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद वारिस खान ने विस्तार से आपदा के बचाव का उपाय बताया । उन्होंने एनजीओ के कार्यो की काफी सराहना किया । कार्यक्रम में यूनिसेफ इंडिया की राज्य सलाहकार पल्लवी कुमारी प्रख्यात विशेषज्ञों ने भी भाग लिया, जिन्होंने आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उनके विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र आपदा की तैयारी के लिए गैर सरकारी संगठनों की क्षमता निर्माण, सामुदायिक लचीलेपन को मजबूत करना और आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन में सामाजिक कार्य और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को उजागर करना था, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रमुख स्तंभ हैं। श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना के परियोजना समन्वयक श्रीनू अप्पिकोंडा ने आपदा में विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हम पूर्व तैयारी कर बहुत हद तक आपदा के जोखिम को कम कर सकते है ।


विश्व युवक केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी श्री रजत थॉमस और प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने भी देश में आपदा प्रबंधन पर दोनों संगठनों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी साझा की, जिसकी उपस्थित सभी मंत्रियों ने सराहना की।भारत भर के विभिन्न राज्यों के लगभग 160 गैर सरकारी संगठन कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। यह कार्यशाला ज्ञान साझा करने, सहयोग करने और नागरिक समाज संगठनों का एक मजबूत नेटवर्क बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती है, जो विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप एक सुरक्षित, अधिक लचीले और विकसित भारत की दिशा में योगदान देती है। मौके फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर प्रेरणा विजय, केशव कुणाल, प्रियंका शील समेत महाराष्ट्र, उत्तराखंड,झाड़खंड,पश्चिम बंगाल,उतर प्रदेश, ओड़िसा, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यो के एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आपदा मुक्त बिहार देश समाज बने। संस्था के संजय, वर्षा रानी, कृति, आरती, मोनी, स्वयंसेवी महासंघ खगड़िया के अध्यक्ष किरण देव यादव सहित आपदा प्रबंधन मित्र आदि 200 प्रतिनिधि भाग लिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!