Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

0
20

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

माझागढ़ , (गोपालगंज ) प्रारंभिक विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई। यह परीक्षा 19 मार्च तक संचालित होगी। परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली गई थीं। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा दोनों पालियों में ली जा रही है। वर्ग 3 से 8 तक के छात्रों का लिखित परीक्षा तथा वर्ग 1 एवं 2 के छात्रों का मौखिक रूप से परीक्षा ली जा रही है। इस बार छात्रों को प्रश्नपत्र नहीं दिया जा रहा है, बल्कि बोर्ड पर ही प्रश्नपत्र लिखकर परीक्षा दिलाया जा रहा है। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!