Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जदयू जिला अध्यक्ष बनने पर प्रभात रंजन सिंह का बगहा में भव्य...

जदयू जिला अध्यक्ष बनने पर प्रभात रंजन सिंह का बगहा में भव्य स्वागत

0
21

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। जनता दल (यू) के जिला अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह का बगहा-2 स्थित आईबी में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवमनोनीत जिला अध्यक्ष को फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र कुशवाहा सहित दयाशंकर सिंह, विजय पांडे, राकेश सिंह, मुन्ना सिंह, जैनेंद्र सिंह, जीतन कुशवाहा, राजेश्वर राव, जुगनू आलम, अशोक पटेल, उमा पटेल, पारस बैठा और इंद्रसेन पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रभात रंजन सिंह के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा सभी जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ सामंजस्य बनाकर जल्द ही जिला कमेटी का विस्तार करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा निशांत कुमार के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!