Thursday, March 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दो गुटों में मारपीट मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज

दो गुटों में मारपीट मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज

0
24

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के नदी घाटी हाई स्कूल मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाल्मीकिनगर कॉलोनी निवासी आयुष कुमार ने थाना में दिए शिकायत पत्र में बताया कि 10 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र के युवक नदी घाटी हाई स्कूल मैदान में दो टीम बनाकर क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान लगभग 20–25 युवक बाइक से वहां पहुंचे और अचानक विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि लक्ष्मीपुर निवासी अर्जुन कुमार व मजीत कुमार सहित अन्य युवकों ने आयुष कुमार के साथ मारपीट की। इसी बीच अर्जुन कुमार ने जेब से चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंचे आयुष के दोस्त आर्यन कुमार के सिर में चाकू लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हमलावर भागने लगे। बताया जाता है कि कुछ अज्ञात युवकों को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया है। पीड़ित ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जातिसूचक गाली और मारपीट में युवक का सिर फटने की शिकायत की गई है। आवेदन के मुताबिक क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार रमपुरवा निवासी प्रेमचन्द कुमार ने वाल्मीकिनगर थाना में दिए शिकायत पत्र में बताया कि 10 मार्च 2026 को वह अपने साथियों के साथ नदीघाटी हाई स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान भरिहानी निवासी सूरज कुमार वहां पहुंचा और कथित रूप से जातिसूचक गालियां देने लगा तथा मैदान से भाग जाने की धमकी देने लगा।
आरोप है कि इसके बाद कास्ट भंडार निवासी विशाल कुमार ने भी गाली-गलौज करते हुए प्रेमचन्द कुमार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लक्ष्मीपुर निवासी आयुष कुमार ने भी कथित रूप से हमला करते हुए डंडे से वार कर दिया, जिससे प्रेमचन्द कुमार का सिर फट गया और वह घायल हो गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एनपीसीसी कॉलोनी निवासी अमीर आलम सहित कुछ अन्य युवकों ने भी मारपीट में साथ दिया।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत बाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या अंकित कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!