Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाल्मीकिनगर एयरपोर्ट निर्माण के लिए निविदा जारी, सांसद सुनील कुमार ने जताई...

बाल्मीकिनगर एयरपोर्ट निर्माण के लिए निविदा जारी, सांसद सुनील कुमार ने जताई प्रसन्नता

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बाल्मीकिनगर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए निविदा जारी होने पर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सांसद श्री कुमार ने बताया कि इसके लिए वे पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि लोकसभा में सवाल उठाने के बाद 29 जुलाई 2024 को उन्होंने (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की सचिव) से मुलाकात कर एयरपोर्ट निर्माण की पहल की थी। इसके बाद 6 फरवरी 2025 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से मिलकर बाल्मीकिनगर हवाई अड्डे को विकसित कर यहां से छोटे घरेलू विमान उड़ाने का अनुरोध किया।

सांसद ने बताया कि लगातार प्रयास और आवाज उठाने के बाद आम बजट 2025–26 में के तहत बिहार के छह एयरपोर्ट को घरेलू विमानों के लिए विकसित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें बाल्मीकिनगर भी शामिल है। अब 38.64 करोड़ रुपये की लागत से इसके निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। द्वारा निविदा प्रकाशित होने के बाद बाल्मीकिनगर में एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सांसद ने बताया कि यह एयरपोर्ट ईपीसी (EPC) मोड पर बनाया जाएगा। इसके तहत प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर का टर्मिनल भवन, प्री-इंजीनियर्ड एटीसी टावर तथा फायर स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

एयरपोर्ट बनने के बाद यहां से 20 सीटर घरेलू विमानों की सेवा शुरू होगी, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी तथा बाल्मीकिनगर और चम्पारण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए देश के प्रधानमंत्री , बिहार के मुख्यमंत्री , केंद्रीय नागर विमानन मंत्री , उपमुख्यमंत्री सहित केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!