Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शास्त्रीबगर–बेलवनिया पुल निर्माण को लेकर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

शास्त्रीबगर–बेलवनिया पुल निर्माण को लेकर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

0
22

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

नई दिल्ली/बगहा। बाल्मिकीनगर क्षेत्र के सांसद ने शास्त्रीबगर–बेलवनिया पुल के निर्माण को लेकर बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने पुल निर्माण के महत्व और इसके क्षेत्रीय विकास में संभावित योगदान को विस्तार से मंत्री के समक्ष रखा। सांसद ने बताया कि शास्त्रीबगर–बेलवनिया पुल का निर्माण होने से बगहा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में लोगों को नदी पार करने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की काफी बर्बादी होती है। पुल बनने से न केवल दूरी कम होगी बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान हो जाएगी।

सांसद ने मंत्री को यह भी बताया कि यह पुल केवल स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी काफी महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से , और के बीच सड़क संपर्क और अधिक मजबूत होगा। इससे माल परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिसका सीधा लाभ सीमावर्ती जिलों के लोगों को मिलेगा। मुलाकात के दौरान एनएच के डीजी बिहार भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री ने उनसे भी इस परियोजना को लेकर चर्चा की और कहा कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। सांसद ने बताया कि पुल निर्माण की दिशा में वे लगातार प्रयासरत हैं और केंद्र सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरी होने पर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लाखों लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!