Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट के बाद पुलिस पर भी लगे पिटाई के आरोप, जांच शुरू

मारपीट के बाद पुलिस पर भी लगे पिटाई के आरोप, जांच शुरू

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाओं समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद सभी की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। घायलों की पहचान प्रेमनगर निवासी रामशीष चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी, राजू चौधरी, अनिल चौधरी, राजू चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी लालमती देवी तथा रामशीष चौधरी की पत्नी लाली देवी के रूप में हुई है।

घायलों ने बताया कि उनकी बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान अभिषेक बाइक से वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो वह घर जाकर अपने साथियों सूरज, पप्पू समेत अन्य लोगों को बुला लाया और सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों के अनुसार रात करीब नौ बजे पप्पू अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा पहुंचा, जिससे विवाद और बढ़ गया। पीड़ितों ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को हटाकर स्थिति को शांत कराया। वहीं पीड़ितों का आरोप है कि बाद में पुलिस ने तीन भाइयों को पकड़कर थाना ले जाकर कमरे में बंद कर लाठी से पिटाई की। हालांकि इस आरोप को पुलिस ने खारिज किया है। लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को पहले हरनाटांड़ पीएचसी और बाद में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगाए गए पिटाई के आरोप बेबुनियाद हैं और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!