बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज ) गैस मिलने मे हो रही किलत से उपभोक्ता परेशान है ,गैस के लिए उपभोक्ता गैस एजेंसी का चकर लगा रहे है परन्तु गैस नही मिल पा रहा है नही गैस बुकिंग नम्वर पर जल्दी बुकिंग हो पा रहा है पहले बुकिंग नम्वर पर मिसकौल करते ही गैस बुकिंग मैसेज चले आता था। जिस तरह से लोगो के सुबिधा हेतु सरकार के द्वारा डिजिटल किया जा रहा है । उसी प्रकार लिंक नही रहने तथा नेटवर्क की व्यवस्था ठीक नही रहने के कारण लोगो की और परेशानी बढ़ गयी है। जब गैस की व्यवस्था सरकार के द्वारा किया गया तो महिलाओ को चूल्हा फुकने से राहत तो मिल गया परन्तु इस समय गैस की हो रही किलत से परेशान उपभोक्ताओं को लकड़ी युग की याद आने लगी है गैस की किलत फिर महिलाओ को चूल्हा फुकने के लिए विवश करने लगी है ।






