अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
मझौलिया। न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आलोक में कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि बहुवारवा पंचायत निवासी राजेंद्र प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र बृजमोहन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं हरपुर गढ़वा पंचायत के गढ़वा वार्ड संख्या 15 निवासी बेचू मियां के पुत्र जुमान मियां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इसके अलावा थाना कांड संख्या 228/26 के प्राथमिकी अभियुक्त भोगड़ी निवासी शेख बशीर आलम के 15 वर्षीय पुत्र दिलराज आलम को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटियों के निष्पादन को लेकर सभी अनुसंधान पदाधिकारियों (आईओ) को सख्त निर्देश दिया गया है कि लंबित कांडों का निष्पादन त्वरित गति से सुनिश्चित किया जाए तथा वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए।






