विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मधुबनी, पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने पूर्व प्रधानाचार्य पंडित विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वृंदावन से पधारे सुविख्यात कथा व्यास पंडित राजेश तिवारी जी महाराज को सम्मानित करते हुए कहा कि श्रेष्ठ विद्वान व्यासजी को इस ज्ञान यज्ञ में सम्मानित करते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है। यह सुअवसर पूर्वजों के पुण्य का फल है।

कथा व्यास पंडित राजेश तिवारी जी अपने भावपूर्ण कथा में कहा कि-श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मोक्ष के कपाट शनै शनै खुलते जाते हैं, जैसे जैसे कथा में अनुराग बढ़ता है, भवसागर पार करने हेतु मोक्षदायिनी नाव पर हम सवार हो जाते हैं।
यज्ञ आचार्य पंडित सत्यप्रकाश दुबे, श्रीनिवास मणि, निलेश त्रिपाठी, नित्यानंद जी, पंडित विनोद उपाध्याय, ज्ञानरंजन पाण्डेय, प्रेम नारायण मणि,दिनेश कुमार गुप्ता ,शैलेश त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, रमेश मणि, रितेश त्रिपाठी,देवेंद्र उपाध्याय उपेंद्र निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने कथा अमृत पान किया।






