Monday, March 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 07 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर एसपी ने किया घटनास्थल...

07 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल को सूचना प्राप्त हुई कि गंडक पार मधुबनी प्रखंड के ग्राम बरसी टोला, थाना धनहां क्षेत्र में एक 07 वर्षीय बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार (दुष्कर्म) की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने धनहां थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि मामले में तुरंत कांड दर्ज कर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार किया जाए।
साथ ही पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है। यह अस्पताल पश्चिम चंपारण क्षेत्र का प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है, जहां गंभीर मामलों की चिकित्सकीय जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!