विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तुलसी पूजन करते हुए कहा कि-महिलाएं शिक्षित और जागरूक होंगी तो ही प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को बेहतर ढंग से समझ पाएंगी।साथ ही जनसंख्या वृद्धि, स्वास्थ्य संबंधी निर्णय और घरेलू निर्णय प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। इसके साथ ही वह उपभोग के पैटर्न में भी सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं ,खाद्य ऊर्जा और अन्य संसाधनों के उपभोग के संबंध में अधिक समझदारी और संतुलन के साथ उनका निर्णय सराहनीय होता है ।

महिलाओं के लिए ऐसा वातावरण बनाया जाए कि वह सुरक्षित रह सकें यह वाक्य हम अक्सर सुनते हैं लेकिन आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आतीं हैं जो महिलाओं को और असुरक्षित महसूस करने के लिए पर्याप्त हैं ।जब हम महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं तो यह केवल सामाजिक सुरक्षा का प्रश्न नहीं रह जाता बल्कि यह व्यापक वातावरण से भी जुड़ जाता है ,जिसमें हम सभी रहते हैं । आज आवश्यकता है आधी आबादी को सुरक्षित वातावरण देने की ताकि उनकी सहभागिता तीव्र गति पकड़ सके।






