Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 21वीं वाहिनी बगहा के संदीक्षा परिवार द्वारा 08 मार्च को के अवसर...

21वीं वाहिनी बगहा के संदीक्षा परिवार द्वारा 08 मार्च को के अवसर पर नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0
36

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

कार्यक्रम में 21वीं वाहिनी के कमांडेंट ने उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सीमा क्षेत्रों में भी महिलाएं जागरूकता एवं सशक्तिकरण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर बगहा नगर परिषद की उपसभापति तथा जन शक्ति फाउंडेशन की प्रतिनिधि सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा सदस्याओं एवं बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही विचार एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण और अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के माध्यम से सीमा क्षेत्र की महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा तथा उनके सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। अंत में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को समाज में सम्मान और बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!