Monday, March 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हरनाटांड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

हरनाटांड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

0
38

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

हरनाटांड़। क्षेत्र के हरनाटांड़ स्थित भारतीय थारु कल्याण महासंघ भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण, जागरूकता तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर भारतीय थारु कल्याण महासंघ के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। उपस्थित महिलाओं और वक्ताओं ने समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि नारी त्याग, दया, करुणा, ममता एवं धैर्य की प्रतिमूर्ति होती है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।

अंत में सभी ने एक स्वर में नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!