मांझागढ़ बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
माँझागढ़ (गोपालगंज ) अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने अंचला कार्यालय मांझा मे शनिवार को जनता दरबार लगा भूमि से विवाद संबंधित पांच मामले का निष्पादन किये तथा दो मामले मे सुनवाई करते हुए आगे की करवाई प्रारम्भ की गयी इसकी जानकारी देते हुए अंचल कर्मी श्यामदेव मांझी ने बताया कि मार्च मे 15 आवेदन भूमि से विवाद सबंधित बैठक मे प्राप्त हुए तथा पूर्व माह मे कुल पांच मामले लंबित है कुल 20 मामले मे कुल 15 मामलो का निष्पादन कर दिया गया है तथा पांच मामले लंबित है जिसके निष्पादन की प्रक्रिया जारी है तथा पूर्वमाह् चार बार जनता दरबार का आयोजन किया गया था इस माह मे भी चार बार जनता दरबार का आयोजन की जाएगी इस मौके पर अंचल कार्यालय सहाय, अंचल निरीक्षक ,अंचल नाजिर और अंचल कर्मी एव अंचल ड्राइबर एव वादी मौजूद थे।






