विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मदनपुर देवी स्थान के समग्र विकास की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि यह स्थान अत्यंत प्राचीन एवं पौराणिक महत्व का है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।विधायक ने पत्र के माध्यम से मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए सड़क निर्माण, समुचित प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला अथवा विश्राम गृह के निर्माण की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि इस स्थल का समुचित विकास किया जाता है तो इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। विधायक ने पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग से आग्रह किया है कि मदनपुर देवी स्थान के विकास के लिए आवश्यक पहल करते हुए शीघ्र योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।






