विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा, पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने नीतीश कुमार जी के केंद्र में जाने से राजनीतिक हल्कों से मिल रही खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में कद के अनुसार नीतीश कुमार जी के लिए पद प्राप्त होने की शत प्रतिशत संभावना है। जानकारी के अनुसार उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाने की योजना पर काम चल रहा है। कभी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नीतीश कुमार जी का त्याग अब काम आ रहा है। उनके कठिन परिश्रम के द्वारा बिहार में जंगल राज की समाप्ति और स्वास्थ्य ,शिक्षा, बिजली , पेयजल,सड़क जैसे मूलभूत आवश्यकताओं में परिवर्तन को देखते हुए केंद्र सरकार नीतीश कुमार के अनुभव का भरपूर लाभ उठाना चाह रही है।

उनकी वरिष्ठता और योग्यता को ध्यान में रखते हुए लाजमी है कि उप प्रधानमंत्री बनाकर बिहार को एक बड़ी सौगात भेंट कर पश्चिम बंगाल के चुनाव को प्रभावित किया जाए। बिहार में विकास की गति तेज करने वाले नीतीश कुमार जी धुरंधर नेता हैं जिनकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बेदाग छवि की बनी हुई है। ऐसे में नीतीश जी बगहा को राजस्व जिला बनाकर जाते हैं तो हम लोगों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।






