Saturday, March 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चखनी राजवटिया के ग्राम कचहरी में 30 वर्षों पुराने जमीन विवाद का...

चखनी राजवटिया के ग्राम कचहरी में 30 वर्षों पुराने जमीन विवाद का हुआ निपटारा

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा प्रखंड एक अंतर्गत चखनी राजवटिया पंचायत में ग्राम कचहरी में लगभग 30 वर्षों से चल रहे जमीन विवाद का आपसी सहमति से निपटारा करा दिया गया। यह विवाद लालबाबू मुसहर और पारस बिन के बीच लंबे समय से चला आ रहा था, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती थी। मामले को ग्राम कचहरी में लाया गया, जहां सरपंच प्रतिनिधि छबिलाल यादव की पहल पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई। काफी समझाइश और पंचायत स्तर पर विचार-विमर्श के बाद दोनों पक्षों ने राजी-खुशी से समझौते पर सहमति जताई और विवाद समाप्त कर दिया।

सरपंच प्रतिनिधि छबिला लाल यादव ने बताया कि पंचायत स्तर पर छोटे-बड़े विवादों का समाधान आपसी बातचीत और समझदारी से करना ही सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी का उद्देश्य लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाना है, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से अदालतों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस मौके पर पंचायत के कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ग्राम कचहरी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!