Saturday, March 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मधुबनी प्रखंड में प्रखंड प्रमुख एवं वीडियो ने 11 दिव्यांगजनों लाभार्थियों के...

मधुबनी प्रखंड में प्रखंड प्रमुख एवं वीडियो ने 11 दिव्यांगजनों लाभार्थियों के बीच इलेक्ट्रिक साइकिल का वितरण किया

0
49

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत गंडक पार स्थित मधुबनी प्रखंड में जिला समाज कल्याण विभाग  की ओर से दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात दी गई। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांग लाभार्थियों के बीच इलेक्ट्रिक साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख विजया सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक साइकिल प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इलेक्ट्रिक साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक सहजता से पूरा कर सकेंगे। हमारा प्रयास है कि पात्र सभी दिव्यांगजनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया, प्रखंड स्तर पर पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक साइकिल मिलने से दिव्यांगजन अब शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आसानी से आवागमन कर सकेंगे, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने सरकार एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक साइकिल मिलने से उनके जीवन में काफी सहूलियत होगी और उन्हें आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इस मौके पर प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!