Saturday, March 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 14 मार्च लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कार्यक्रम आयोजित।

14 मार्च लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कार्यक्रम आयोजित।

0
37

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया आगामी 14 मार्च को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेतिया के अवर न्यायाधीश सह सचिव अमरेंद्र कुमार राज के निर्देश पर बखरिया, माधोपुर, रुलाही क्षेत्र में विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पारा विधिक स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा की यह जागरूकता कार्यक्रम आमजन कि भलाई के लिए चलाई जा रही है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति आगामी लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभ उठा सके।

स्वयंसेवक श्री गुप्ता ने कहा कि समय समय पर व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होता है, जिसमे आप सभी सुलह योग्य आपराधिक मामलों, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, राजस्व, दीवानी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, बैंक ऋण, वन संबंधित वाद, माप तौल संबंधित वाद एवं अन्य सभी प्रकार के सुलहनये वादों का निस्तारण, आपसी सहमती व सद्भाव से करा सकते है। उन्होंने कहा की जो लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने पुराने व लम्बित वाद का निस्तारण आपसी सहमति से कर सकते हैं इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान हेल्थ कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पीएम सूर्यघर योजना तथा पशुपालन सहित विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!