विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल के गंडक पार में स्थित मधुबनी, ठकरहा, पिपरासी और भितहा प्रखंडों में होली धूमधाम से मनाई गई। पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने अपने निज निवास पर श्रेष्ठ लोगों के साथ पारंपरिक फाग गीतों में भाग लेते हुए कहा कि चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हम रहें ,किंतु होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्यौहार प्रेम , सौहार्द समरसता का प्रतीक है।

अच्छाइयों को आत्मसात करते हुए, समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा हम सबको होली से लेनी चाहिए। आज आवश्यकता है कि पुरानी परंपराओं के साथ नई पीढ़ी को जोड़ा जाए।
इस अवसर पर एडवोकेट शीतांसु मणि , अजरेश मणि ,प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, पंडित घनश्याम शांडिल्य, प्रकाश मणि , पिंकू मणि,सुनील मणि ,अंबरीश मणि, जितेंद्र मणि, रितेश मणि, विश्राम सैनी, देवेंद्र उपाध्याय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।






