बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
माझागढ़ (गोपालगंज) होली की दिन शराब पीकर गाली गलौज करने तथा विरोध करने पर युवक पर चाकू से जान लेवा हमला कर जख्मी करने के मामले मे, मांझागढ़ पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है । बताते चले कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र पैठानपट्टी गाव मे बुधबार की शाम रामा शंकर यादव के दरवाजे पर पांच लोग शराब के नशे पहुँचे और गाली गलौज करने लगे गाली गलौज का विरोध रामशंकर यादव और इनके भतीजा अजित कुमार यादव के द्वारा करने पर उक्त लोगो के द्वारा चाकू से जान लेवा हमला कर अजित कुमार को जख्मी करने के मामले मे रामशंकर यादव के द्वारा अमित कुमार यादव , सुमित कुमार यादव , त्रिलोकी यादव , अरविन्द यादव , केश्व यादव सहित पांच लोगो के विरुद्ध माँझागढ़ थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है । मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार के द्वारा त्वरित करवाई करते हुए अरविन्द यादव , केश्व यादव , सुमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। तथा फरार दो लोगो के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है ।






