विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पश्चिम चंपारण पुलिस के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी होली पर्व के मद्देनज़र किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया गया। इस क्रम में पुलिस केंद्र बेतिया स्थित मैदान में गठित टीम द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान टीम की त्वरित कार्रवाई क्षमता, आपसी समन्वय और भीड़ नियंत्रण की रणनीतियों का अभ्यास कराया गया, ताकि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

गठित दंगा नियंत्रण टीम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी एवं टियर गैस जैसे सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है। यह टीम 24×7 सक्रिय रहेगी और किसी भी आपातकालीन स्थिति, दंगा या विधि-व्यवस्था संबंधी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है।






