Monday, March 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में संदिग्ध हालात में किन्नर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बगहा में संदिग्ध हालात में किन्नर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

0
4

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिमी चंपारण। बगहा नगर के बगहा-दो स्थित वार्ड संख्या 9 के डुमावलिया मोहल्ला में एक 30 वर्षीय किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले की रहने वाली रेणु देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन माह से डुमावलिया स्थित चंदन कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रही थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार की देर रात कमरे का दरवाजा बंद होने और काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर संदेह हुआ। सुबह जानकारी मिलने पर दरवाजा खोला गया तो रेणु देवी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया।

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल को भी दी गई। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए और बारीकी से जांच की। बताया जाता है कि मृतका के बगल के कमरे में एक अन्य किन्नर लैला भी रहती है, जबकि पास के ही एक कमरे में डायल 112 का एक पुलिसकर्मी किराए पर रहता है, जो घटना की रात ड्यूटी पर था। पुलिस मकान मालिक, पड़ोसियों और अन्य किरायेदारों से पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!