Monday, March 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में उत्साहपूर्वक मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, मेडिकल कैंप व रक्तदान...

बगहा में उत्साहपूर्वक मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन, मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर का आयोजन

0
3

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी का जन्मदिन पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। रविवार को बगहा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व ने किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश सिंह ने किया। आयोजन जननायक कर्पूरी विचार मंच द्वारा बैद्यनाथ प्रसाद महतो सेवा समिति के बैनर तले संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान एक ओर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जहां स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, वहीं दूसरी ओर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों ने समारोह को विशेष बना दिया। समारोह में बगहा सदर विधायक , पूर्व विधायक प्रभात सिंह, दयाशंकर सिंह, इजहार सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष जुगनू आलम, रितु जायसवाल, मनोज सिंह, दीपक राही, मो. कलाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्रवण कुमार और सांसद सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात मंत्री, सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विशाल केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ साझा कीं। समारोह में उत्तर प्रदेश और बिहार से आए कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बगहा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसी दौरान ब्लड डोनेशन कैंप में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के अनुपस्थित पाए जाने पर सांसद सुनील कुमार ने नाराजगी जताई और तत्काल सिविल सर्जन को फोन कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, अंचल निरीक्षक संजय कुमार पाठक, नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे। इस दौरान बगहा एसडीएम चांदनी कुमार, बीडीओ प्रदीप कुमार, सीओ नर्मदा श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!