विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने गीतांजलि महिला महाविद्यालय भोपाल में उनतालीस वर्ष की सेवा पुरी कर अवकाश प्राप्त करने पर श्रीमती निर्मला पांडेय को शुभकामना देते हुए कहा कि आज प्रतिष्ठापूर्वक सेवा निवृत होना अपने आप में बहुत बड़ा मेडल है। निर्मला जी सहज,सरल, शिक्षित गृहणी होते हुए भी अपनी सेवा नियमित, समय से करती रहीं। हमें प्रसन्नता है कि उनके पिता पंडित सियाराम चौबे इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित रहे।

सरकारी सेवा में रिटायरमेंट एक सामान्य प्रक्रिया है जिससे हर सेवा कर्मी को गुजरना पड़ता है।
कॉलेज के प्राचार्य सहित सभी सहयोगियों ने निर्मला जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की भूरी भूरी प्रशंसा किया। इस अवसर पर पंडित सत्य प्रकाश पांडेय, जुगनू पांडेय, नवनीत पाण्डेय सहित सैकड़ों प्रोफेसर एवं शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।






