Monday, March 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चिउटाहां में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

चिउटाहां में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

चिउटाहां थाना क्षेत्र अंतर्गत सूचक कैन्हया कुमार (निवासी- चरहिया वार्ड नं०-11, थाना- चिउटाहां) द्वारा डायल-112 पर कॉल कर सूचना दी गई कि एक 12 वर्षीय लड़की को मारकर घर पर छोड़ दिया गया है। यह सूचना डायल-112 मुख्यालय, से DCC बगहा को प्राप्त हुई, जिसके बाद DCC बगहा द्वारा तत्काल चिउटाहां थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चिउटाहां ने वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। मौके पर पहुंचने पर घर का दरवाजा बंद पाया गया, जिसे विधिवत खुलवाया गया। प्रारंभिक जांच में लक्ष्मी कुमारी (पिता- महातम यादव, सा०- चरहिया वार्ड नं०-11, थाना- चिउटाहां) घर के अंदर मृत अवस्था में पाई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बगहा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी , डॉग स्क्वॉड एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन एवं जांच की गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और अंतःपरीक्षण के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक बगहा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर एवं थानाध्यक्ष चिउटाहां को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!