मांझागढ़ बिहार से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
होली पर्व के मद्देनज़र मांझागढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार ने की।बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि होली सामाजिक सौहार्द का पर्व है, जिसे आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे का प्रयोग नहीं किया जाए, क्योंकि अत्यधिक ध्वनि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति अशांति फैलाने का प्रयास करता है तो उसे चिन्हित कर तुरंत थाना को सूचित करें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

वहीं थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने कहा कि उन्हें आशा है सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव के साथ होली मनाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सूचना दें, पुलिस द्वारा अविलंब कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पूर्व मुखिया राधा रमण मिश्र, संजय सिंह, जय प्रकाश प्रसाद, दीपक गिरी, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष योगेश प्रसाद, राजद के अनिल यादव सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






