Sunday, March 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home Uncategorized बगहा एक में 32 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण, के साथ...

बगहा एक में 32 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण, के साथ हेलमेट भी दिए गए।

0
41

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखण्ड कार्यालय बगहा एक परिसर में जिला समाज कल्याण विभाग, बेतिया द्वारा आवंटित 32 ट्राई साइकिल का वितरण दिव्यांगजनों के बीच किया गया। कार्यक्रम में सभी 32 लाभुकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट भी प्रदान किए गए, ताकि वे सुरक्षित और आत्मनिर्भर होकर आवागमन कर सकें। इस अवसर पर राम सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए। ट्राई साइकिल मिलने से लाभुकों को दैनिक कार्यों, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करने में काफी सहूलियत मिलेगी।


कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रखण्ड प्रमुख चंद्रावती देवी, उप प्रमुख सर्वजीत पटेल, भाजपा नेता ऋतु जायसवाल, जदयू नेता राकेश सिंह, बीडीसी पारस बैठा, जदयू नगर अध्यक्ष जुगनू आलम, राजेश्वर राव, हीरालाल ठाकुर, मनोज सिंह, अमर चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर बगहा भाजपा विधायक राम राम ने बताया कि यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!