Friday, February 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया में पुलिस सप्ताह पर रक्तदान शिविर आयोजित

बेतिया में पुलिस सप्ताह पर रक्तदान शिविर आयोजित

0
5

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर गुरुवार, 27 फरवरी 2026 को पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र बेतिया में “रक्तदान” शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प भी लिया। आयोजन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा रक्त संग्रह की समुचित व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग की भावना और मजबूत हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!